पसान नपा अध्यक्ष टिकिट के लिए दावेदारों की भीड़,कौन होगा दावेदार

कोतमा/ हिमांशू पासी – नगर पालिका परिषद,पसान में अध्यक्ष पद के लिए होने वाले आगामी चुनाव में सामान्य सीट होने के बाद से अलग अलग दल से अध्यक्ष पद की टिकिट पाने की दावेदारों की होड़ सी मच गई है। कांग्रेस एवं भाजपा के कार्यकर्ता जो अपने प्रभाव के चलते पार्टी में मुकाम रखते हैं

अपने साथियों के साथ दावेदारी के लिए जतन कर रहे हैं। शाम ढलते ही नगर में इन दिनों आगामी नगर पालिका अध्यक्ष पसान कि टिकिट किसे मिलेगी यह चर्चा का विषय बना हुआ है।सामान्य सीट होने के कारण अलग अलग पार्टी से पार्टी के लोग अपनी अपनी पार्टी से टिकिट पाने के लिए दावेदारी कर रहे हैं,पर कौन सी पार्टी किस व्यक्ति को अध्यक्ष पद की टिकिट देती है यह तो आने वाला समय ही बताएगा।

भाजपा से पसान नगर पालिका के विकास पुरुष कहे जाने वाले पूर्व पसान नगर पालिका अध्यक्ष राम अवध सिंह ने अपनी दावेदारी पेश की है।नगर में चर्चा का विषय है कि नेताजी को ही बीजेपी से टिकिट मिलनी चाहिए तभी क्षेत्र का विकास ठीक से हो पाएगा,शायद इस लिए लोग राम अवध सिंह को नगर का विकास पुरुष भी कहते हैं।

और राम अवध सिंह भाजपा से नगर पालिका पसान अध्यक्ष टिकिट के लिए प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। वहीं वर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष सुमन राजू गुप्ता जिन्हें पूर्व में कांग्रेस पार्टी से अध्यक्ष की टिकिट न मिलने पर उन्होंने चुनाव निर्दलीय लड़ा और नगर की जनता का बहुमत मिला और वो निर्दलीय ही नगर पालिका पसान अध्यक्ष का चुनाव विजय हुई, फिर कुछ सालो बाद मध्य प्रदेश शासन के मंत्री बिसाहू लाल सिंह के साथ साथ उन्होंने बीजेपी जॉइन कर ली,वर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष बीजेपी से अध्यक्ष पद के लिए प्रबल दावेदार मानी जा रही है।तो वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता विमल त्रिपाठी जिन्होंने निस्वार्थ रूप से पार्टी के लिए काम किया और नगर की जनता के लिए हर संभव मदद की,विमल त्रिपाठी ने भी बीजेपी से पसान नगर पालिका अध्यक्ष टिकिट की दावेदारी पेश की है और भाजपा से पसान नगर पालिका अध्यक्ष के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं, अब देखना होगा कि भाजपा से पसान नगर पालिका अध्यक्ष टिकिट किसे मिलेगी।

वहीं दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी में भी पसान नगर पालिका अध्यक्ष टिकिट के लिए दावेदारो की होड़ मची हुई है,कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता संजू मिश्रा जो कि कांग्रेस पार्टी के लिए हमेशा काम करते आए हैं और उनके भतीजे आशीष मिश्रा जिनकी युवाओं में अच्छी पकड़ है,संजू मिश्रा कांग्रेस पार्टी से पसान नगर पालिका अध्यक्ष टिकिट के दावेदार माने जा रहे हैं।तो वहीं पूरे परिवार सहित हमेशा कांग्रेस पार्टी के लिए काम करने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनोज मिश्रा जिन्होंने कांग्रेस पार्टी के लिए हमेशा काम किया,मनोज मिश्रा कांग्रेस पार्टी से पसान नगर पालिका अध्यक्ष के लिए प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं।

वहीं दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी के लिए निस्वार्थ भाव से शुरू से ही काम करने वाले सबीर हुसैन उर्फ बबलू जिन्होंने कांग्रेस पार्टी के लिए निस्वार्थ काम किया फिर पार्टी ने उन्हें ब्लॉक अध्यक्ष बनाया और कांग्रेस पार्टी के साथ कदम से कदम मिलाया व नगर की जनता के हित में काम किया।सबीर हुसैन उर्फ बबलू कांग्रेस पार्टी से पसान नगर पालिका अध्यक्ष टिकिट के लिए प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं।

#अध्यक्ष टिकिट#नगर पालिका परिषद
Comments (0)
Add Comment