Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

जबलपुर ARTO संतोष पाल के बंगले पर EOW का छापा

0

अपना लक्ष्य न्यूज

जबलपुर। जबलपुर आरटीओ संतोष पाल के उखरी विजय नगर स्थिति घर पर ईओडब्लू के अधिकारियों द्वारा आय से अधिक संपत्ति के मामले में  दाबिस दी गई है। जबलपुर आरटीओ की लम्बे समय से शिकायत की जा रही थी, संतोष पाल अपने ऊंची पहुंच के चलते कई वर्ष से जबलपुर में पोस्टिंग थी साथ ही इनकी पत्नी भी जबलपुर आरटीओ में पदस्थ थी। आरटीओ बिना ऊपरी पैसा लिए कोई काम नही करते थे। पति पत्नी की कार्य प्रणाली से सभी लोग परेशान थे। इनका विवादो से गहरा नाता रहा है।

अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपियों द्वारा निम्नलिखित संपत्ति अर्जित करना पाया गया,एक आवासीय भवन,पी.पी.कॉलोनी, ग्वारीघाट वार्ड, जबलपुर ( 1247 वर्ग फिट),एक आवासीय भवन, शंकर शाह वार्ड, जबलपुर (1150 वर्ग फिट), दो आवासीय भवन शताब्दीपुरम् एम.आर. -04 रोड, जबलपुर (10,000 वर्ग फिट), एक आवासीय भवन कस्तूरबा गांधी वार्ड, जबलपुर (570 वर्ग फिट), एक आवासीय भवन गढ़ा फाटक, जबलपुर (771 वर्ग फिट निर्माण),ग्राम दीखाखेड़ा, चरगवां रोड, जबलपुर में फार्म हाउस (1.4 एकड़),कार आई – 20, एम.पी. 20 सीबी 5455, स्कार्पियो एम. पी. 20 एचए 8653 मोटर साइकिल पल्सर एम.पी.- 20 एन.एफ. 2888, मोटर साइकिल बुलट एम.पी-20 एमस जेड 5455,सर्च कार्यवाही में प्राप्त दस्तावेजों एवं साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के द्वारा अर्जित संपत्ति एवं व्यय का आकलन किया जावेगा।

सर्च कार्यवाही आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ इकाई, जबलपुर एवं सागर की संयुक्त टीम उपुअ ए.व्ही.सिंह, निरीक्षक श्रीमति उमा नवल आर्य, स्वर्णजीत सिंह धामी,श्रीमति प्रेरणा पाण्डेय,सुश्री शशिकला मस्कुले,मोमेन्द्र कुमार मर्सकोले, उप निरीक्षक गोविंद सिंह यादव, चन्द्रजीत यादव, श्रीमति विशाखा तिवारी, सुश्री रोशनी सोनी एवं अन्य सदस्यों द्वारा की जा रही है। अभी कार्यवाही चल रही है। बहुत सारी बेनामी संपत्ति उजागर होने का अनुमान लगाया जा रहा है। इस रेड से और भी कई अधिकारियों के नाम उजागर होने की संभावना है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.