Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

राष्ट्रपति के कार्यक्रम में जा रही बस पलटी 36 घायल 1 की मौत

0

अपना लक्ष्य न्यूज

Shadol Bus Accident News : एमपी के शहडोल जिले स्थित पतखाई घाट में एक यात्री बस पलट गई है। यह बस छत्तीसगढ़ के कवर्धा से लखनऊ जा रही थी। बस पलटने से तीन यात्रियों की मौत हुई है। वहीं, 36 यात्री घायल हैं। घायल यात्रियों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शहडोल : एमपी के शहडोल जिले में बड़ा हादसा (Bus overturns in shahdol) हुआ है। शहडोल जिले के सिंहपुर थाना क्षेत्र के पतखई घाट (Bus overturns at Patkhai Ghat) में देर रात यात्री बस पलट गई है। हादसा इतना जबरदस्त था कि तीन लोगों की मौत हुई है। यह बस छत्तीसगढ़ के कवर्धा से लखनऊ जा रही थी। भोरमदेव ट्रेवेल्स की यात्री बस पतखई घाट से नीचे गिर गई, जिससे बस में सवार तीन यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, हादसे में 36 लोग घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

घायल लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। इनमें पांच की हालत नाजुक बताई जा रही है। मामले की जानकारी लगते ही शहडोल कलेक्टर वंदना वैद्य भी मौके पर पहुंची और लोगों से बात की है। घटना सिंहपुर थाना क्षेत्र के पतखई घाट में घटी है। देर रात अनियंत्रित होकर यह बस पलट गई है।

बस में सवार यूपी के 36 वर्षीय नादिर खान, 12 वर्षीय महिमा कश्यप और एक 55 वर्षीय वृद्ध की मौके पर मौत हो गई है। इनकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। इस बस दुर्घटना में 36 यात्री घायल हुए हैं, जिसमें 10 घायलों को जिला अस्पताल में और 26 घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

घायलों में पांच की हालत ज्यादा नाजुक बताई जा रही है। बस दुर्घटना की जानकारी लगते ही शहडोल कलेक्टर वंदना वैद्य ने घायलों को उपचार के लिए भिजवाया और अस्पताल पहुंच घायलों से मुलाकात कर उनके हालात का जायजा लिया। सिंहपुर थाना प्रभारी रामेश्वर सिंह ने बताया है कि देर रात दुर्घटना हुई थी, जिसमें तीन की तत्काल मौत हो गई थी। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, शहडोल में आज राष्ट्रपति का कार्यक्रम होने वाला है। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए नागरिकों से भरी बस जबलपुर प्रशासन की तरफ कंजई बढागर से शहडोल रैली में शामिल होने जा रही थी। लेकिन बीच में ही बस पलट गई। जिसके चलते ये हादसा हुआ है। बस क्रमांक एमपी 20 पीए 2177 के साथ यह हादसा हुआ है। अंधे मोड़ पर बेकाबू होने की वजह से बस पलटने की खबर सामने आई है। इस बस में काफी यात्री सवार थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.