Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू MP के दो दिवसीय दौरे पर, ऐसा रहेगा कार्यक्रम

0

अपना लक्ष्य न्यूज

सीएम शिवराज सिंह चौहान के कहा कि ये सौभाग्य की बात है कि भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आ रही हैं , उनका मध्यप्रदेश का प्रथम आगमन हमारे लिए गौरव का विषय है।

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू MP के दो दिवसीय दौरे (President Draupadi Murmu’s MP Tour) पर आ रही है। वे शहडोल में आयोजित होने वाले जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगी उसके बाद भोपाल में महिला से सहायता समूह के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। सीएम शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) ने राष्ट्रपति के मध्य प्रदेश के दौरे को सौभाग्य की बात बताया है। कार्यक्रम के समापन के बाद राष्ट्रपति शाम को भोपाल आएंगी राजभवन में राष्ट्रपति का पारम्परिक स्वागत होगा। भोपाल में वे कुछ कार्यकमों में शामिल होंगी और फिर रात्रि विश्राम करेंगी 16 नवंबर को दिन में मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित महिला स्व सहायता समूह के कार्यक्रम में शामिल होंगी और फिर स्टेट हैंगर से दिल्ली वापस लौट जाएँगी।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर कहा कि ये हम सबके लिए गौरव की बात है कि भगवान बिरसा मुंडा जी को जयंती के अवसर पर 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आ रही हैं। गौरतलब है कि कल 13 नवंबर को सीएम शिवराज ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से फोन पर बात की थी उन्होंने उन्हें मध्य प्रदेश आने का निमंत्रण दिया था जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार कर लिया। सीएम ने इसको भी ट्वीट के साझा किया है।

उधर राज्य शासन ने राष्ट्रपति के आगमन के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं।  शासन ने आदेश जारी करते हुए तीन मंत्रियों को मिनिस्टर इन वेटिंग बनाया है जो अलग अलग जगह राष्ट्रपति के स्वागत के लिए तैनात रहेंगे।  कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत 15 नवंबर को जबलपुर विमानतल पर राष्ट्रपति का स्वागत करेंगे, राज्य मंत्री राम खेलावन पटेल शहडोल हेलीपेड पर 15 नवंबर को राष्ट्रपति का स्वागत करेंगे वहीं गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा 15 नवंबर को  भोपाल विमानतल पर राष्ट्रपति का स्वागत करेंगे  और 16 नवंबर को उनके प्रस्थान के समय भी  मौजूद रहेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.