Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष,पदाधिकारी एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने किया पौधा रोपण

0

शहडोल।अंकुर अभियान 5 मार्च को पौधा रोपण जन आंदोलन बनाने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के संकल्प जिसमें उन्होंने प्रतिदिन एक पौधारोपण कर प्रकृति संरक्षण का बृहद संदेश दिया है मुख्यमंत्री के जन्म दिवस के अवसर पर पौधारोपण को जनभागीदारी से एक महाअभियान का रूप दिया गया है। भाजपा किसान मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी अखिलेश कुमार शर्मा ने बताया कि भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी के आदेशानुसार शहडोल भाजपा किसान मोर्चा जिला प्रभारी शीतल पोद्दार एवं भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष रवि कांत त्रिपाठी के नेतृत्व में भाजपा किसान मोर्चा के जिला पदाधिकारी एवं मंडल पदाधिकारी तथा कार्यकर्ताओं के द्वारा शहडोल जिले में फलदार आम,अमरूद ,कटहल जामुन ,निंबू ,करौंदा ,बेल वृक्षों के पौधा रोपण का कार्य किया। भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष रवि कांत त्रिपाठी एवं किसान मोर्चा महामंत्री पंकज सिंह,जिला मीडिया प्रभारी अखिलेश कुमार शर्मा , नीरज शुक्ला जिला सोशल मीडिया प्रभारी, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष खैरहा अनिल गुप्ता ,आईटी सेल मंडल खैरहा आशुतोष शुक्ला ,सुग्रीव साहू, कुलदीप पांडे , के द्वारा फलदार अमरूद कटहल जामुन निंबू करौंदा बेल आदि का पौधारोपण का कार्य किया वहीं साथ में अधिकारियों ने भी पौधारोपण किया जिसमें पी.डी. सिंह चौहान जिला अधिकारी उद्यानिकी विभाग नर्सरी में तथा शिक्षक राजेश पाल एवं बीपी पांडे रमेश भैया तथा खैरहा थाना प्रभारी उमाशंकर चतुर्वेदी एवं प्रधान आरक्षक ज्ञानेंद्र सिंह , प्रधान आरक्षक जावेद्र सिंह खैरहा थाना स्टाफ के द्वारा खैरहा हायर सेकंडरी विद्यालय पौधारोपण का कार्य किया ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.